Vistaar NEWS

शराब दुकानों में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला, ACB-EOW की टीम ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG News

7 आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के CSMCL जुड़े मैनपावर घोटाले मामले में ACB-EOW की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है. इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (बी), 8 तथा आईपीसी की धाराएं 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई है.

क्या है CSMCL ओवरटाइम घोटाला?

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रूख, तापमान में गिरावट के आसार, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

कैसे हुआ खुलासा?

इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब 29 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन व्यक्तियों के पास से 28 लाख रुपये बरामद किए थे. इस बारे में राज्य सरकार को जानकारी दी गई थी. इसके बाद EOW ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. नियम के अनुसार ये राशि शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान के रूप में मिलनी थी. एजेंसियों को बिल के जरिए भुगतान किया जाता था, ताकि कर्मचारियों को राशि वितरित की जा सके.

Exit mobile version