Vistaar NEWS

Janjgir Champa Food Incident: जांजगीर-चांपा में तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 3 का इलाज जारी

CG News Janjgir Champa

अस्पताल में भर्ती मरीज

CG Food Poisoning Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां के धुरकोट गांव में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन गईं. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही परिवार के ने बच्चों तरबूज खाया फिर रात में चिकन खाकर सो गए. सभी को अचानक पेट में तेज दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत हुई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 15 वर्षीय किशोर अखिलेश धीवर को नहीं बचाया जा सका.

तरबूज के बाद खाया चिकन, एक बच्चे की मौत

3 बच्चों का इलाज जारी

वहीं परिवार के बाकी तीन बच्चों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. इनमें 12 साल का हितेश धीवर, 18 साल का पिंटू धीवर और महज 4 साल का मासूम श्री धीवर शामिल है.

ये भी पढ़ें- आज असम दौरे पर रहेंगे सीएम साय, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

फूड पॉइजनिंग को लेकर जांच जारी

इस घटना के बाद से धुरकोट गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण डरे हुए हैं. परिजन सदमे में हैं. फूड पॉइजनिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के फूड सैंपल और बीमारी के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

Exit mobile version