Vistaar NEWS

महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा, यहां जानिए पूरा स्टेप

Mahtari Vandana Yojana

महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandan Yojana 26th Installment: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. अभी प्रदेश में 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलता है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1-1 हजार रूपए जारी किए जाते हैं. वहीं 26वीं किस्त जारी होने से पहले लाभार्थी महिलाएं बिना देरी किए ये एक काम जरूर निपटा लें नहीं तो इस बार आपके बैंक खातें में 1 हजार रुपए नहीं आएंगे.

अप्रैल में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त

अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की जाएगी. जहां महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा 1-1 हजार रूपए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर किए जाएंगे. वहीं महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त 8 मार्च 2026 को जारी की गई थी. 

E-KYC कराना जरूरी, नहीं तो अटक जाएगा पैसा

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं अपना e-KYC जरूर करवा लें नहीं तो इस एक वजह से आपकी आगामी किस्त रूक सकती है. e-KYC की प्रक्रिया एक बार फिर से 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा. e-KYC नहीं कराने से करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त नहीं आएगी. 

कैसे कराएं E-KYC?

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बस्तर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से सीएम साय ने बड़ी सौगात दी थी. सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन उत्सव कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर की थी. जिससे प्रदेश की 68 लाख 49 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे.

Exit mobile version