Vistaar NEWS

CG News: 26 अक्टूबर को भिलाई आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, IIT में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

CG News

कलेक्टर ने दी जानकारी

CG News: भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 26 अक्टूबर को भिलाई आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति भिलाई के IIT में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. जिसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की द्वारा तैयारी जोरों पर है. भिलाई के IIT कैम्पस में तीन हेलीपेड बनाए गए है.

26 अक्टूबर को भिलाई आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

दिल्ली से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद वे IIT के लिए विशेष हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगी. जहा वे तीसरे और चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर शोधकर्ताओं को दीक्षांत दिलाएंगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर IIT कैंपस के चारो और सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है. उसके लिए दुर्ग पुलिस के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाकर तैनाती की जा रही है. 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर रायपुर का दौरा करेंगी. फिर सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी. सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी. दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी. दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर के जानकारी देते हुए कहा कि 26 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति का आगमन होने जा रहा है हालांकि फाइनल प्रोटोकॉल अब तक नहीं आया है. लेकिन उनके आगमन के पूर्व सारी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही है.

Exit mobile version