Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन नहीं मिलेगी राहत, कहीं बारिश तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें आज के मौसम का अपडेट

cg_weather_update

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम आंखमिचौली खेल रहा है. वहीं बुधवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल में बने नए सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दो दिनों के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियम की वृद्धि हो सकती है.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है. हल्की और मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकता है. वहीं, इस दौरान तेज हवाएं लगने की भी संभावना है. राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है.

क्यों बदल रहा मौसम?

राजनांदगांव सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले का दर्ज किया गया है. जिले में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था लेकिन मौसम में आए बदलाव के कारण गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर जिले का दर्ज किया गया है. अंबिकापुर जिले का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- अंबिकापुर दुष्कर्म मामला, आरोपी छठवें दिन भी फरार, पुलिस ने 35000 रुपये के इनाम की घोषणा की

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

Exit mobile version