Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में बारिश संग तेज हवा का अलर्ट

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं 18 मई को कुछ इलाकों गरज-चमक के साथ तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस योजना के कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश भी हुई. बिलासपुर में सबसे अधिक अधिकतम 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

छत्तीसगढ़ में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में बारिश संग तेज हवा का अलर्ट जारी

जानें राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को शहर का आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Exit mobile version