Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन आंधी-बारिश के आसार, राजनांदगांव सबसे गर्म

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

Extreme Heatwave Alert in CG: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

तापमान में गिरावट के आसार

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरावट आएगी. इसके बाद 3 दिनों तक तापमान स्थिर बना रहेगा.

राजनांदगांव में पारा 44°C पार

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3°C जगदलपुर में रहा. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई है.

इन सिस्टम से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं:

  1. दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
  2. पूर्व-पश्चिम द्रोणिका UP से नागालैंड तक फैली है.
  3. एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक 1.5 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है.

कल के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी जारी की है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है. साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. यह स्थिति अगले 2 दिनों तक बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें- CG News: रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विशेष सत्र को लेकर रणनीति तय, महिला मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

रायपुर का क्या है हाल?

राजधानी रायपुर में 30 अप्रैल को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा. मेघगर्जन के साथ वर्षा होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह दी है. किसानों से भी फसल को सुरक्षित रखने की अपील की गई है.

Exit mobile version