CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौली! सुबह धूप तो शाम में आंधी-तुफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Alert: छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update Alert: छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ स्थानों पर वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है. विभाग के मुताबिक 11 मई के बाद मौसम गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. वहीं अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

सुबह धूप तो शाम में आंधी-तुफान के साथ बारिश

रायपुर से बिलासपुर तक मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है. दोनों संभागों के कई जिलों में मौसम विभाग के मुताबिक शाम तक बारिश और आंधी तूफान की स्थिति बनेगी. बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. कई जिलों में दोपहर के बाद बादलों ने डेरा जमा लिया है. 

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. अचानक मौसम बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें- CG News: पश्चिम बंगाल के दौरे पर सीएम साय, नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर के लालपुर केंद्र में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 39 डिग्री दर्ज हुआ. बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. विभाग का कहना है कि बादलों और नमी के प्रभाव के कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी.

ज़रूर पढ़ें