Vistaar NEWS

CGBSE Result 2026 Highlights: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. CM विष्णु देव साय ने रिजल्ट घोषित किए. इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे. ये रिजल्ट https://cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है. छात्र एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर का उपयोग करके CGBSE रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने वाला है. इस परीक्षा में इस बार 5 लाख से ज्यादा बच्चे शामिल हुए थे. 12वीं में जहां 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी थे, तो 10वीं में 3 लाख 21 हजार बच्चों ने परीक्षा दिया था.

श्वेक्षा पाठक

CGBSE Result 2026 LIVE: 10वीं 3 छात्रों ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है. इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है. तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है.

श्वेक्षा पाठक

CGBSE Result 2026 LIVE: 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, जिज्ञासू वर्मा ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ के 12वीं बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है

श्वेक्षा पाठक

CGBSE Result 2026 LIVE: थोड़ी देर में सीएम साय छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे.

  • हाई स्कूल परीक्षा में छात्रों की संख्या
  • मुख्य परीक्षा : 21-02-2026 से 13-03-2026
  • कुल छात्र संख्या : 3,20,535
  • (बालक – 1,42,881 , बालिका- 1,77,654 )
  • परीक्षा केंद्र : 2,510
  • हायर सेकण्डरी परीक्षा में छात्रों की संख्या
  • मुख्य परीक्षा : 20-02-2026 से 18-03-2026
  • कुल छात्र संख्या : 2,45,785
  • (बालक – 1,02,975 , बालिका- 1,42,810 )
  • परीक्षा केंद्र : 2,395
  • Kamal Tiwari

    थोड़ी देर में सीएम साय जारी करेंगे रिजल्ट

    सीएम साय थोड़ी देर में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे.

    श्वेक्षा पाठक

    CGBSE Result 2026 LIVE: टॉप करने वाले छात्रों को मिलेगी डेढ़ लाख की प्रोत्साहन राशि

    कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

    श्वेक्षा पाठक

    CGBSE Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

    आज सीजी बोर्ड के कक्षा 10वीं -12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. वहीं परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि सीजी बोर्ड के छात्र छात्राएं है. मुख्यमंत्री की उपस्थिति में परिणाम जारी होगा. किन्हीं कारणों से अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं आने पर हताश न हो.

    श्वेक्षा पाठक

    CGBSE Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस

  • छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,
  • अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,
  • रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें.
  • श्वेक्षा पाठक

    CGBSE Result 2026 LIVE: इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक

    CGBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे एक साथ जारी कर रहा है, जिससे छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं. नतीजे देखने के लिए, छात्र इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • https://cgbse.nic.in/
  • https://cg.results.nic.in/
  • श्वेक्षा पाठक

    CGBSE Result 2026 LIVE: पांच लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

    बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था और अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

    श्वेक्षा पाठक

    CGBSE Result 2026 LIVE: आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. दोपहर 2.30 बजे हायर सेकेंडरी के रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा. सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा.

    Exit mobile version