Vistaar NEWS

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS का हुआ तबादला, बीजापुर के कलेक्टर बने विश्वदीप

CHHATTISGARH IAS TRANSFER

छत्तीसगढ़ IAS ट्रांसफर

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 42 अफसरों को ट्रांसफर किया गया है. 8 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. IAS विश्वदीप को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है.

इन अफसरों का तबादला किया गया

1994 बैच की IAS ऋचा शर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से स्थायी रूप से अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान तथा विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

साल 1994 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग को अस्थाई रूप से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

IAS सुबोध कुमार सिंह (बैच- 1997) प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL), प्रमुख आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को उनके वर्तमान प्रभार के साथ-साथ प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

IAS शहला निगार (बैच – 2001) को कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग, गन्ना आयुक्त को अस्थायी रूप से प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा दिया गया है.

डॉ. रोहित यादव (बैच- 2002 IAS) सचिव जनसंपर्क विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव ऊर्जा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव जनसंपर्क विभाग तथा अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इन अधिकारियों को जिलों की कमान

2013 बैच के IAS अधिकारी संतोष कुमार देवांगन को गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का कलेक्टर बनाया गया है. IAS पुष्पा साहू को कोरिया जिले का जिम्मा सौंपा गया है. आईएएस चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज की कमान सौंपी गई है. 2016 बैच की IAS अधिकारी संतन देवी जांगड़े को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. IAS पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. 2019 बैच के IAS अधिकारी रेना जमील को सूरजपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है. IAS विश्वदीप को बीजापुर जिले का जिम्मा सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें: CGPSC Scam: हाई कोर्ट ने खार‍िज की आरोपी उत्कर्ष की अग्र‍िम जमानत, पुलिस गिरफ्त से चल रहा फरार, 25 लाख रुपये लेकर कराई थी परीक्षा पास

Exit mobile version