Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में घर का सपना हुआ और आसान, रजिस्ट्री से सेस खत्म, महिलाओं को मिलेगी विशेष छूट

Chhattisgarh government Cess Removed from Registry

सांकेतिक तस्वीर

CG News: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो. आशियाना बनाने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा इसमें लगा देता है. अब छत्तीसगढ़ सरकार ने इस सपने को साकार करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं.

राज्य सरकार ने सेस खत्म किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला सेस समाप्त करने का फैसला लिया है. इससे रजिस्ट्री कराना सस्ता हो जाएगा. इस फैसले से प्रॉपर्टी खरीदने वालों पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो जाएगा. सरकार ने इसके लिए सोमवार (27 अप्रैल) को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इस निर्णय से रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा.

60000 तक की बचत होगी

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पर लगने वाला 0.60 फीसदी सेस की अवधि खत्म होने के बाद फायदा मिलेगा. एक अनुमान के मुताबिक एक करोड़ की रजिस्ट्री कराने पर लगभग 60 हजार रुपये की बचत होगी. इससे मिडिल क्लास और इन्वेस्टर्स को लाभ मिलेगा. राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है. इससे मंगलवार से रजिस्ट्री कराने पर लाभ मिलेगा. रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 फीसदी नहीं लगेगा.

ये भी पढ़ें: CG News: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिलाओं को विशेष छूट

राज्य सरकार ने महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर विशेष छूट दी है. महिलाओं के नाम पर पंजीकृत संपत्ति के लिए पंजीकरण शुल्क 4 की जगह 2 होगा. इसके लिए मंजूरी भी मिल चुकी है. इसके साथ ही स्टाम्प ड्यूटी को भी घटा दिया गया है. पुरुषो के लिए स्टाम्प ड्यूटी 6.6 फीसदी और महिलाओं के लिए स्टाम्प ड्यूटी 5.48 प्रतिशत कर दी गई है.

Exit mobile version