Vistaar NEWS

Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने न्रिटायर्ड जज इंदर सिंह उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Chhattisgarh News

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को दिलाई गई शपथ

Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली. अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई. शपथ के बाद राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ से इंदर सिंह उबोवेजा का अभिवादन किया.
Chhattisgarh News
राज्यपाल रमेन डेका और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा

सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त श्री टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व उबोवेजा के परिजन मौजूद रहेंगे.
Exit mobile version