Vistaar NEWS

CG Holiday Pay Scam Exposed: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का 67 करोड़ खा गए अधिकारी, जानें कैसे हुआ घोटाला

CG Holiday Pay Scam Exposed

छत्तीसगढ़ में 67 करोड़ का 'हॉलिडे घोटाला'

CG News: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में शराब और ओवरटाइम घोटाले के बाद अब ‘हॉलिडे घोटाला’ सामने आया है. जिसमें शनिवार, रविवार और होली-दिवाली के नाम पर बड़ा हेरफेर किया गया है.

छत्तीसगढ़ में 67 करोड़ का ‘हॉलिडे घोटाला’

शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की जांच चल रही है. जब जांच की कड़ियों को जोड़ा गया तो हैरान करने वाला सच सामने आया. जांच एजेंसी के मुताबिक करीब 3000 कर्मचारियों का 67 करोड़ 60 लाख रुपये का घोटाला किया गया है. जिसमें छुट्टियों के दिन काम करने का करीब 50 करोड़ रुपये और बोनस का 17 करोड़ 60 लाख रुपये शामिल है. यह पैसा सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी की थी, लेकिन जांच में पता चला कि पैसा कर्मचारियों को देने की बजाय अधिकारियों ने आपस में बांट लिया.

कर्मचारियों के हक का पैसा खा गए अधिकारी

जिन कर्मचारियों का हक मारा गया है. उनमें से कुछ लोग तो ऐसे हैं. जिनकी सैलरी महज 8 हजार रुपये महीनें है. मात्र 8 हजार में ये अपने परिवार का पेट पालते हैं. इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर जिन कर्मचारियों को सिर्फ1 से 2 दिन के लिए बुलाया जाता था. उन्हें भी सरकार की तरफ से काम का पैसा दिया जाता था, लेकिन ये पैसा भी अधिकारियों ने हड़प लिया.

त्यौहारों के समय हर कोई तोहफे और बोनस का इंतजार करता है. बोनस मिलते ही आदमी के चेहरे पर खुशी आ जाती है. त्योहारों का एक्स्ट्रा खर्च मैनेज हो जाता है, लेकिन फिर भी लाखों रुपये कमाने वाले अधिकारियों ने हजारों परिवारों से इस खुशी का हक छीन लिया.

घोटाले की जांच शुरू

फिलहाल पूरे मामले में एक नई FIR दर्ज की गई है और जांच जारी है, लेकिन ओवरटाइम के नाम पर हुए 115 करोड़ का घोटाला. और हॉलिडे-बोनस के नाम पर हुए घोटाले को जोड़ा जाए तो मामला 200 करोड़ तक पहुंच रहा है.

Exit mobile version