Vistaar NEWS

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव पद्मश्री से हुए सम्मानित, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Chhattisgarh News

राष्ट्रपति ने जागेश्वर यादव को पद्मश्री से किया सम्मानित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले “बिरहोर के भाई” के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने पद्मश्री से सम्मानित किया. इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी. उन्होंने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया.

सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X में बधाई संदेश दिया है, उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले “बिरहोर के भाई” जागेश्वर यादव जी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है. उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. आदिवासी उत्थान के लिए प्रतिबद्ध आपका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक और अनुकरणीय है.

जागेश्वर यादव ने आदिवासियों के लिए किया काम

बता दें कि जागेश्वर यादव का नाम 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था. जशपुर जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जागेश्वर यादव ने आदिवासियों को साक्षर करने और शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे बड़े कार्य किए हैं.

Exit mobile version