Vistaar NEWS

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी समेत साय कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

CG Cabinet Meeting

साय कैबिनेट

CG Cabinet Meeting: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में हुई. इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. बैठक खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट में लिए गए निर्णयों के संबंध में जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

साय कैबिनेट ने आज ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में स्वच्छ एवं सस्ती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और आम उपभोक्ताओं को एलपीजी की तुलना में किफायती विकल्प मिलेगा.

अब घरों में पाइपलाइन से मिलेगी रसोई गैस

    साथ ही इस नीति से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की त्वरित और सुगम आपूर्ति का विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी. इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, ईंधन उपयोग में विविधता आएगी और राज्य में पाइपलाइन अधोसंरचना के विकास के साथ बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. राज्य सरकार का यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा, दोनों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    इन फैसलों पर लगी मुहर

    ये भी पढ़ें- Surguja Crime News: सरगुजा में नाबालिग आदिवासी बेटियों से गैंगरेप, दो लड़कियों ने भागकर बचाई जान, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

      Exit mobile version