TS Singh deo Exclusive Interview: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों अंदरूनी बयानबाजी तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच दिए गए बयानों ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है. इसी बीच विस्तार न्यूज के ‘टॉक टाइम शो’ में स्टेट ब्यूरो चीफ मृगेंद्र पांडेय ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से प्रदेश अध्यक्ष बनने, पीसीसी चीफ दीपक बैज से संबंध, राष्ट्रीय राजनीति में जाने और तमिलनाडू में TVK के समर्थन को लेकर खास बातचीत की है.
क्या प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं टीएस बाबा?
छत्तीसगढ़ में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर खुब चर्चा हो रही है. इसी बीच विस्तार न्यूज के खास शो टॉक टाइम स्टेट ब्यूरो चीफ मृगेंद्र पांडेय ने सवाल पूछा कि क्या आप प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते है. इसके जवाब में टीएस बाबा बताया कि मुझे लोगों के बीच में काम करना पसंद है. अगर पार्टी कोई जिम्मेदारी देती है, तो मै पीछे नहीं हटता.
राष्ट्रीय राजनीति में जाने के सवाल पर क्या बोले?
वहीं राष्ट्रीय राजनीति में जाने वाले सवाल पर टीएस सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा कि मैं अपने प्रदेश में ही काम करना चाहता हूं. बाहर नहीं जाना चाहता. उन्होंने कहा कि मैं अपना विधानसभा हारा, सरगुजा लोकसभा 0, सरगुजा संभाग 0 है. मेरी पहली प्राथमिकता मेरा विधानसभा है. जहां मैं हारा हूं….जिस सरगुजा जिले से मैं आता हूं, तीन सीटें जीते. जिस लोकसभा से मैं आता हूं, वहां 8 सीटें जीते…जिस संभाग से आता हूं वहां 14 सीटें जीतें. इसके बाद छत्तीसगढ़ की 76 सीटों में…वहीं पूरे प्रदेश की 90 सीटों में मेरी प्राथमिकता पार्टी को चुनाव जीताने की है. मैंने दिल्ली में भी कहा है कि मेरी इच्छा अपने विधानसभा को देखने की है.
तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को क्यों दिया समर्थन?
स्टेट ब्यूरो चीफ मृगेंद्र पांडेय ने तमिलनाडु में TVK(Tamilaga Vettri Kazhagam) और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा कि पार्टी ने डीएमके के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन सपोर्ट TVK को कर दिया. इसे आप कैसे देखते हैं. इस पर टीएस बाबा ने जवाब देते हुए बताया कि अगर TVK को बहुमत आता तो कांग्रेस उसको समर्थन नहीं देती, लेकिन बहुमत नहीं मिला और कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया, क्योंकि चुनाव के पहले भी ये बातें चल रही थी. पार्टी ने मुझे पुडुचेरी और तमिलनाडु की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयर मेन बनाया था. और कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा TVK के समर्थन के पक्ष में था. इसलिए यह निर्णय लिया गया.
