Vistaar NEWS

CG News: मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

Mandi Board Sub-Inspector Recruitment

File Image

Mandi Board Sub-Inspector Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया है. परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सख्ती बरती जा रही है. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए मंडल ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

26 अप्रैल को होगी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

परीक्षा रायपुर जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी. इसमें कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रातः 9:30 बजे तक ही दिया जाएगा. इसके बाद प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा.

व्यापमं द्वारा अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें तथा परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित हों. प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी.

गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील्स पर एंट्री बैन

ये भी पढ़ें- CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश के बाद बदला आंगनवाड़ी का बदला समय, जानें कब से कब तक होंगे संचालित

Exit mobile version