CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश गतिविधियों के कारण प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है. जहां कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई तो वहीं कुछ इलाकों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश में शनिवार (21 मार्च) को सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिला.
प्रदेश के इन इलाकों में बारिश हुई
- राज्य के सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला.
- प्रदेश की सर्वाधिक बारिश नानपुर में 5 सेमी हुई. इसके अलावा बगीचा में 3 सेमी, मनोरा, सुकमा और तोकापाल में 2-2 सेमी बारिश दर्ज हुई.
- रायपुर में 1.8 मिमी, पेंड्रा रोड में 5.6 मिमी, अंबिकापुर में 6.8 मिमी, जगदलपुर में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
दुर्ग सबसे गर्म शहर रहा
- छत्तीसगढ़ में आंधी और बारिश की एक्टिविटी के कारण अलग-एलग क्षेत्रों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.
- प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर दुर्ग रहा, जहां शनिवार (21 मार्च) को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
- राज्य का सबसे ठंडा स्थान पेंड्रा रोड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
- रायपुर में 32.9, बिलासपुर में 33.5, अंबिकापुर में 31.3 डिग्री, जगदलपुर में 31 डिग्री और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा.
ये भी पढ़ें: Raipur Rojgar Mela: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन रायपुर में लगेगा रोजगार मेला, हजारों रुपये मिलेगी तनख्वाह
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- मौसम विभाग ने 22 और 23 मार्च के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.
- प्रदेश के मौसम में 24 मार्च से बदलाव देखने को मिलेगा, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटना हो सकती है.
- आने वाले 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
