Vistaar NEWS

CG News: सरगुजा ओलंपिक में कबड्डी मैच के दौरान विवाद, रेफरी और खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई हाथापाई’

CG News

सरगुजा ओलंपिक में विवाद

CG News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में सरगुजा ओलंपिक के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर कबड्डी का मैच खेला जा रहा है तभी खिलाड़ियों और रेफरी के बीच विवाद हो गया, बात यहीं हनी रुकी खिलाड़ियों और रेफरी के बीच जमकर हाथापाई भी हुई. इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अम्बिकापुर शहर के गांधी चौक स्थित इंडोर स्टेडियम में कबड्डी का मैच चल रहा था.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि, मैच के दौरान रेफरी ने एक प्लेयर को बाहर जाने के लिए कहा. तभी दोनों के बीच बहस हो गई और एक- दूसरे को धक्का देने लगे. धक्का-मुक्की के बाद दोनों ही तरफ से लोग सामने आ गए और विवाद बढ़ गया. हालांकि रेफरी ने खिलाड़ी को किस वजह से बाहर जाने को कहा था इसका खुलासा अभी नहीं हुआ हैं.

सीएम साय ने किया था ओलंपिक का उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को सरगुजा ओलंपिक 2026 के उद्घाटन किया था. उन्होंने कहा कि, माँ महामाया की पवित्र भूमि में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. माँ महामाया की कृपा पूरे छत्तीसगढ़ में बनी रहे. बस्तर में ओलंपिक हो रहा था और सरगुज़ा में नही हो रहा था तो इधर के लोग उदास थे. हमने निर्णय लिया कि, सरगुज़ा में भी सरगुज़ा ओलंपिक हो.

ये भी पढे़ं- CG News: बदलते बस्तर की तस्वीर, 25 हजार से ज्यादा बुजुर्गों और युवाओं ने दी उल्लास महापरीक्षा, सरेंडर नक्सली भी हुए शामिल

Exit mobile version