Vistaar NEWS

CM विष्णुदेव साय के काफिले में शामिल हुई ये देसी गाड़ी! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

cm Vishnu deo sai new vehicle scorpio n price 30 lakh rupees

सीएम विष्णुदेव साय के काफिले में शामिल होंगी नई गाड़ियां

CM Vishnu Deo Sai New Vehicle: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब नई गाड़ियों से चलने वाले हैं. सीएम साय के काफिले में अब देसी अंदाज नजर आएगा क्योंकि सीएम ने अपने काफिले से विदेशी ब्रांड की गाड़ियों को विदा कर दिया है और उनकी जगह ली है भारत की शान बढ़ाने वाली गाड़ियों ने ली है.

ये गाड़ी काफिले में शामिल होगी

सीएम साय अब फॉर्च्यूनर की बजाय स्कॉर्पियो-N से चलने वाले हैं. उनके सुरक्षा काफिले में 6 नई स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं, जिनके नंबर में भी बदलाव किया गया है. पहले सीएम साय की गाड़ी का नंबर 9502 था लेकिन अब काफिले में 3011 से लेकर 3026 सीरीज के नंबर शामिल किये गए हैं. इन्हीं गाड़ियों से सीएम साय अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करने वाले हैं. रैलियों में जाने वाले हैं. कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. ऐसे में इनकी खासियत क्या है.

गाड़ी की क्या-क्या खासियत है?

ये भी पढ़ें: CG News: खूंखार बटालियन कमांडर का सरेंडर, नक्सल मुक्त हुआ बस्‍तर! IG ने बाकी नक्सलियों को दिया अंतिम मौका

गाड़ियों की कीमत क्या है?

पहले इस्तेमाल होने वाली फॉर्च्यूनर की कीमत 55 से 60 लाख रुपये थी, जबकि स्कॉर्पियो-N की कीमत 28 से 30 लाख रुपये है. दोनों गाड़ियों के दामों में आधे से ज्यादा का अंतर है और 30 लाख के आसपास की बचत हुई है.

Exit mobile version