CM विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, एक गाड़ी में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ के नेताओं पर दिखा PM मोदी की अपील का असर

CG News: CM विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, एक गाड़ी में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, छत्तीसगढ़ के नेताओं पर दिखा PM मोदी की अपील का असर
CG News

CM विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील की है. प्रधानमंत्री की इस अपील का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. जहां सीएम विष्णु देव साय का काफिला भी छोटा हो गया है. इसके साथ ही कई मंत्री नेता एक ही गाड़ी में BJP की बैठक में पहुंचे.

CM साय का काफिला हुआ छोटा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कारकेड में बड़ी कटौती की है. मुख्यमंत्री आज 4 गाड़ियों में बैठक के लिए पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ई-व्हीकल के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इससे पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी अपने काफिले और प्रोटोकॉल वाहनों में कटौती का फैसला ले चुके हैं.

एक गाड़ी में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, अरुण साव का काफिला भी छोटा

सीएम साय के अलावा मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े एक ही गाड़ी में पहुंची. उनके काफिले से पायलट और एकस्ट्रा गाड़ी हटा दी गई है. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले में जहां पहले पांच गाड़ियां शामिल रहती थीं, वहीं अब केवल तीन गाड़ियां ही नजर आया. इनमें दो सुरक्षा वाहन और एक मुख्य वाहन शामिल था, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव स्वयं मौजूद थे. इसके अलावा बीजेपी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रवक्ता ई-रिक्शा में बीजेपी कार्यालय पहुंचे.

ये भी पढ़ें- ‘पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल संयम से करें’, PM मोदी की 24 घंटे में दो बार अपील, बोले-सोने की खरीद टालें

पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संभावित वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन चुनौतियों को देखते हुए देशवासियों से अपील की थी कि जहां तक संभव हो निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. उन्होंने मेट्रो शहरों में लोगों से मेट्रो सेवाओं को प्राथमिकता देने और कारपूलिंग अपनाने की बात कही, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए EV को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

ज़रूर पढ़ें