Vistaar NEWS

निजी स्कूलों के नियमों के उल्लंघन पर CM विष्णुदेव साय सख्त , बोले- किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी

Chief Minister Vishnudev Sai (File Photo)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(File Photo)

CG News: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर राज्य सरकार ने लगाम लगानी शुरू कर दी है. इसके लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सख्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

‘कठोर कार्रवाई की जाएगी’

सीएम ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है. राज्य सरकार इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

निजी स्कूल और प्रकाशकों की मिलीभगत

दरअसल, विस्तार न्यूज ने बताया था कि कैसे निजी स्कूल प्रकाशकों के साथ मिलकर किताबें महंगे दाम पर बेच रहे हैं. रिपोर्ट में सामने आया था कि राजधानी रायपुर में 6वीं कक्षा की NCERT की किताबें मात्र 65 रुपये में मिल रही थीं. वहीं, तीसरी कक्षा के लिए प्राइवेट पब्लिकेशन की बुक 450 रुपये में बेची जा रही है. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल उन्हें किसी विशेष पब्लिकेशन की बुक खरीदने के लिए कहते हैं.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 59 अस्पतालों पर गिरी गाज! आयुष्मान योजना के तहत कार्रवाई, 21 हॉस्पिटल पूरी तरह निलंबित

शिक्षा मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी. तय कीमत पर ही किताबें बेचनी होगी. इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Exit mobile version