Vistaar NEWS

खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Chhattisgarh

रसायनज्ञ (Chemist) के पदों पर सीधी भर्ती

149 Contractual Posts Announced: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जहां राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बड़े पैमाने पर संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये भर्तियां मुख्य रूप से दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में की जाएंगी. ये ऐसे संस्थान हैं, जहां लंबे समय से शैक्षणिक और चिकित्सा कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी.

मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती

इस संविदा भर्ती के तहत कुल 149 रिक्त पदों को भरा जाना है. जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं. यह भर्ती दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में स्थित मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी.

15 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में शुरू होगा बासमती धान मिशन, विदेशों तक पहुंचेगी खुशबू, किसानों को होगा फायदा

Exit mobile version