Vistaar NEWS

Rakshabandhan: ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया..’, कबाड़ से 6 फीट की राखी बनाकर पेड़ को बांधी, इस जगह का मामला

cg news

cg news/ image source: vistaar news

Rakshabandhan: बालोद: वो कहते हैं न, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया. इसी कड़ी में बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी के भोज साहू ने यह साबित किया है. दरअसल, भोज साहू द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर बनाई गई अनोखी राखी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी भोज साहू ने वेस्ट मटेरियल से करीब 6 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी तितलीनुमा राखी तैयार की है. जिसके जरिए पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है.

https://vistaarnews.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-26-at-2.06.27-PM-1.mp4

कबाड़ से बनाई 6 फीट राखी

दरअसल, ग्राम देवरी द निवासी भोज साहू ने साइकिल के पुराने पहिए के रिंग, स्कोप और अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग कर इस विशाल राखी को तैयार किया है. राखी को आकर्षक रूप देने के बाद सड़क किनारे नीम के पेड़ पर लगाया गया है. राहगीरों का ध्यान खींच रही इस राखी पर “जल ही जीवन है”, “जल है तो कल है” और पेड़-पौधों की सुरक्षा से जुड़े संदेश लिखे गए हैं.

https://vistaarnews.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-26-at-2.06.27-PM.mp4

10 वर्षों से लोगों को कर रहे जागरुक

भोज साहू पिछले करीब 10 वर्षों से राखी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को जन-जागरूकता से जोड़ने का काम कर रहे हैं. वे इससे पहले पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मतदान जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और देश के वीर जवानों को समर्पित तिरंगा थीम पर भी राखियां तैयार कर चुके हैं. उनका कहना है कि कबाड़ समझकर फेंकी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है.

https://vistaarnews.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-26-at-2.06.28-PM.mp4

भोज साहू की अपील बनी आकर्षण का केंद्र

भोज साहू की इस अनोखी पहल को देखने के लिए राहगीर रुक रहे हैं और उनके प्रयास की सराहना कर रहे हैं. उनका उद्देश्य सिर्फ राखी तैयार करना नहीं, बल्कि इसके जरिए लोगों को जल, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. कबाड़ से तैयार यह तितलीनुमा राखी आज “कबाड़ से जुगाड़” के साथ पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की मिसाल बन रही है.

ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

Exit mobile version