इनपुटः दिलेश्वर देवांगन
बालोद. डौंडी लोहारा नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. एक ही दिन में कुत्तों ने सड़क पर आने-जाने वाले 13 लोगों को अपना निशाना बनाकर काट लिया, जिससे सभी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कुत्तों ने राहगीरों पर अचानक हमला कर उन्हें घायल किया. कुत्तों के हमले के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है.
एक ही दिन में बड़ी संख्या में लोगों के कुत्तों के काटने की घटना से नगरवासियों में चिंता बढ़ गई है. लोगों ने आवारा और आक्रामक कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए संबंधित प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
कुत्ते के काटने के बाद अगर नजर आएं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान
- बुखार का बार-बार आना
- भूख कम होना
- उल्टी महसूस होना
- दस्त लगना
- नाक बहना
- बहुत ज्यादा छींकना
- हाथों और पैरों में सूजन
- जलन महसूस होना
कुत्ते के काटने पर आपको ये करना चाहिए
जिस जगह कुत्ते ने काटा है (dog bite) जख्म को जल्दी से जल्दी साफ करें.
पानी लगाने से न डरें. इस घाव को आप 10 से 15 मिनट तक एंटीसेप्टिक सोप व साफ पानी से धोएं.
घाव को क्लीन करने के बाद उस पर एंटीसेप्टिक लगाएं.
अब तक खून का बहाव कम हो जाना चाहिए. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है तो पट्टी से खून बहने से रोकें.
अब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
कुत्ता काटने के बाद घरेलू नुस्खों से बचें:अक्सर देखा गया है कि जब कुत्ता काट लेता है तो लोग घाव पर नमक, मिर्च, नींबू या हल्दी लगा देते हैं. उन्हें लगता है कि इससे बैक्टीरिया मर जाएंगे. यह स्किन में और जलन बढ़ा सकता है. इससे बचें और प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर से मिलें.
