Vistaar NEWS

Bemetara Local News: 44 संकुल शैक्षणिक समन्वयकों सहित उत्कृष्ट शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

डोगीतराई (साजा).  बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोगीतराई स्थित कृषि उपज मंडी में छात्र प्रतिभा एवं शैक्षणिक सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता जगत से जुड़े अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिभावान विद्यार्थियों, उत्कृष्ट शिक्षकों, संकुल शैक्षणिक समन्वयकों तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई. आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की. (Bemetara Local News)

कार्यक्रम में  वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा, विस्तार न्यूज के स्टेट हेड मृगेंद्र पांडे, प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए. वहीं आयोजन के दानदाता प्रतिष्ठित व्यवसायियों जितेंद्र जैन, पंकज राठी, महेंद्र राठी, दीपक जायसवाल, मुकेश जैन, पीयूष गांधी, रमेश राठी, शांति लाल चांडक, सतीश सोनी, धरम जैन पवन साहू आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही.अतिथियों का स्वागत माला और गुलदस्ता भेंटकर किया गया. इसके बाद सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. ताकि विद्यार्थी शिक्षक अपनी शैक्षिक प्रगति के लिए द्विगुणित प्रोत्साहित हो सके. कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक भुजगेन्द्र वैष्णव ने भी 11 हजार रुपए आगामी वर्षों में दान देने की घोषणा की.

 समारोह के दौरान 9 प्रतिभावान विद्यार्थियों में  कक्षा 12 में प्रथम 2026 गणित , विज्ञान, कला, कृषि, कामर्स लखन कुमार, कु यामिनी सेन, होमेश साहू,कु गौरी पटेल, निखिल ,10 वी में प्रथम आदित्य मार्कण्डे ,द्वितीय अतुल साहू  ,  झरना साहू खेल के क्षेत्र में रास्ट्रीय पदक,ममता साहू खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय पदक व  उत्कृष्ट शिक्षकों, 44 संकुल शैक्षिक  समन्वयकों (सीएसी) और 20  सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया. इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों और शैक्षणिक समन्वयकों की भूमिका को रेखांकित किया गया. (Bemetara Local News)

अतिथियों ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित प्रोत्साहन और शिक्षकों के समर्पण को सम्मान मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनता है. उक्त आयोजन ब्लॉक साजा के   शिक्षक  समिति के पदाधिकारी गण  पवन साहू, बसन्त कौशिक , सुनील राजपूत,  रोहित सेंगर ,अशोक धुर्वे, अजय यादव, लोमन सिंग, तारण दास मानिकपुरी, नरेश बघेल, योगेश साहू, घनश्याम साहू, चुरावन बघेल, नरेंद्र साहू, मोहित चंद्राकर, जय बहादुर, ईश्वर साहू, धनेश रजक कविता वर्मा, नीलिमा कन्नौजे, चुनेश्वरी कौशल विष्णु धीवर, ऊषाकिरण जायसवाल, लीलावती सिन्हा, मोगरा साहू, लेखा रजक, बेला ध्रुव, हिमकल्याणी सिन्हा, बेला ध्रुव, आदि ने. शिक्षा विभाग से संकुल समन्वयकों, बी आर सी सी, बीईओ तथा समुदाय के साथ समन्वय कर स्वामी विवेकानंद शिक्षण समिति ब्लॉक साजा के तत्वाधान में आयोजन किया गया. मंच संचालन सोमलता साहू एवं कमल शर्मा ने किया.

 समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान को सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करना रहा. आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया. उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता तारण दास मानिकपुरी ने प्रदान की.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को किया डि‍पोर्ट, भारत में अवैध रूप से रह रही थी रीना अख्‍तर

Exit mobile version