भिलाई. छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर भिलाई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक जाने-माने होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जांच में इस घिनौनी करतूत के पीछे होटल के ही एक स्टाफ के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जो घटना के बाद से फरार है. (Bhilai Hariraj Hotel Spy Camera Case)
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई स्थित हरिराज होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां खाना खाने पहुंची महिला को बाथरूम में कुछ संदिग्ध वस्तु नजर आई. पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक स्पाइ कैमरा था, जिसे शातिराना तरीके से इस प्रकार फिट किया गया था कि बाथरूम की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा सकें. (Bhilai Hariraj Hotel Spy Camera Case)
घटना की जानकारी तुरंत होटल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को दी गई. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया.
आरोपी स्टाफ फरार, पुलिस की तलाश जारी
इस शर्मनाक कृत्य के पीछे होटल के ही एक कर्मचारी की संलिप्तता बताई जा रही है. पुलिस और होटल सूत्रों के मुताबिक, भनक लगते ही आरोपी स्टाफ मौके से फरार हो गया.
ये खबर भी जरूर पढ़ेः छत्तीसगढ़ सरकार देगी चेंदरू पुरस्कार, मिलेंगे 1 लाख रुपए… राज्योत्सव में होगा सम्मान
