BSP Township Save Campaign: बीएसपी टाउनशिप बचाने घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव, नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात

BSP Township Save Campaign: भिलाई टाउनशिप में बीएसपी प्रबंधन द्वारा मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. इस मुद्दे को लेकर अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुलकर प्रभावित परिवारों के समर्थन में उतर आए हैं.
CG News

विधायक देवेंद्र यादव

MLA Devendra Yadav Door Campaign: भिलाई टाउनशिप में बीएसपी प्रबंधन द्वारा मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. इस मुद्दे को लेकर अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुलकर प्रभावित परिवारों के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने मंगलवार से घर-घर जाकर जनसमर्थन अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से की। इस दौरान उन्होंने नोटिस प्राप्त परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में नजर आए.

बीएसपी टाउनशिप बचाने घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव

मीडिया से चर्चा करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भिलाई की बसावट को खत्म करने के लिए सुनियोजित तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले रिटेंशन स्कीम के तहत मकान खाली कराने का प्रयास किया गया और अब लीजधारकों और लाइसेंस धारकों को हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर भिलाई टाउनशिप की बसावट खत्म नहीं होने दी जाएगी.

नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे मुलाकात

विधायक ने कहा कि वे उन सभी परिवारों से मिलेंगे जिन्हें बीएसपी की ओर से नोटिस मिला है और उनसे समर्थन पत्र भी लिया जाएगा. इन समर्थन पत्रों के आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात कर मामले को उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से संचालित होगा.

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! रथयात्रा पर चलेगी गोंदिया–पुरी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

देवेंद्र यादव ने कहा कि इस पूरे मामले से 10 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में टाउनशिप के बड़े हिस्से को खाली कर निजी संस्थाओं या बिल्डरों को सौंपने की योजना हो सकती है. विधायक ने कहा कि भिलाई केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि देशभर के लोगों की साझा संस्कृति और वर्षों पुरानी बसाहट की पहचान है, जिसे बचाने के लिए वे आखिर दम तक लड़ाई लड़ेंगे.

ज़रूर पढ़ें