Vistaar NEWS

CG News: आज बालोद में आदिवासियों का बड़ा प्रदर्शन, जिले की सीमा को किया गया सील, 3000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात

CG News

बालोद में आदिवासियों का बड़ा प्रदर्शन

CG News: बालोद जिले में आज आदिवासी समाज बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हाै. जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. पाटेश्वर धाम को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग आंदोलन करने वाले हैं.

प्रदर्शन को देखते हुए जामड़ीपाट सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और आसपास के 20 गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

आदिवासियों का बड़ा प्रदर्शन, 3000 से ज्यादा पुलिस बल तैनान

ये प्रदर्शन तुएंगोंदी में होने जा रहा है. उनकी मुख्य मांग पाटेश्वर धाम को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने की है. आदिवासी संगठनों का कहना है कि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई के लिए 20 जून तक का समय मांगा था, जिसके बाद उन्होंने इसी दिन आंदोलन और एक्शन की चेतावनी दी थी.

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. प्रदर्शन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

Exit mobile version