Vistaar NEWS

CSVTU Bhilai: इंजीनियरिंग सीट से वंचित छात्रों के लिए खुशखबरी, CSVTU ने निकाला स्पॉट राउंड, तीन चरणों में होगा एडमिशन

bhilai news

bhilai news

CSVTU Bhilai: भिलाई: भिलाई इंजीनियरिंग में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने एक और अवसर दिया है. तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर यूनिवर्सिटी लेवल स्पॉट राउंड एडमिशन आयोजित किया जाएगा. बीटेक (ऑनर्स) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड 31 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगा. रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में प्रक्रिया नहीं होगी.

फिजिकल रिपोर्टिंग के आधार पर होगा प्रवेश

स्पॉट राउंड में प्रवेश पूरी तरह फिजिकल रिपोर्टिंग के आधार पर होगा. बीटेक पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का चयन JEE Main 2026 के स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक और पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा.

इन पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर मिलेगा प्रवेश

स्पॉट राउंड के तहत बीटेक (ऑनर्स) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग शामिल हैं. अभ्यर्थियों को तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के एडमिशन सेल, बेसमेंट, विश्वेश्वरैया भवन, यूटी D-1 में रिपोर्ट करना होगा.

मूल दस्तावेज लाना जरूरी

स्पॉट राउंड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लानी होंगी. इनमें JEE Main 2026 स्कोरकार्ड या रैंक कार्ड, 10वीं और 12वीं की अंकसूची व प्रमाणपत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाणपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, EWS प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, गैप प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और मेडिकल प्रमाणपत्र शामिल हैं. फिजिकल रिपोर्टिंग के दौरान मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.

तीन चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया

स्पॉट राउंड में प्रत्येक कार्यदिवस प्रवेश प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एडमिशन फॉर्म भरने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी. मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा.

JEE Main स्कोर होगा चयन का आधार

बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए JEE Main 2026 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. अभ्यर्थी को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और AICTE तथा विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुसार मुख्य विषयों में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. सीट आवंटन और पात्रता से जुड़े अन्य नियम विश्वविद्यालय एवं लागू काउंसलिंग नियमों के अनुसार होंगे.

प्रथम सेमेस्टर की फीस 54,500 रुपये

बीटेक ऑनर्स के प्रथम सेमेस्टर के लिए ट्यूशन फीस 45 हजार रुपये निर्धारित है. इसके अलावा डेवलपमेंट फीस 2 हजार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट 700, लैबोरेटरी फीस 2 हजार, स्पोर्ट्स फीस 500, लाइब्रेरी फीस 500, कॉशन मनी 3 हजार, पहचान पत्र 300 और एडमिशन फीस 500 रुपये है। इस तरह प्रथम सेमेस्टर की कुल फीस 54,500 रुपये होगी. दूसरे से आठवें सेमेस्टर तक ट्यूशन, डेवलपमेंट, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, लैबोरेटरी, स्पोर्ट्स और लाइब्रेरी फीस मिलाकर 50,700 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

Exit mobile version