रायपुर. नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की है. 11 से 20 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ मेले के दौरान कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया जाएगा, जबकि एक मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा 10 दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है.
रेलवे के अनुसार 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया जाएगा. इसी तरह 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी.
10 एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव
नवरात्रि मेले के दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है. इनमें 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रात 9.56 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 9.58 बजे रवाना होगी. 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे पहुंचकर 5.42 बजे रवाना होगी. 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रात 9.56 बजे पहुंचकर 9.58 बजे रवाना होगी. 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे पहुंचकर 5.42 बजे रवाना होगी. 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस दोपहर 12.16 बजे पहुंचकर 12.18 बजे रवाना होगी. 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 10.18 बजे पहुंचकर 10.20 बजे रवाना होगी. 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस दोपहर 2.36 बजे पहुंचकर 2.38 बजे रवाना होगी. 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह 11.58 बजे पहुंचकर दोपहर 12 बजे रवाना होगी. 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस सुबह 10.46 बजे पहुंचकर 10.48 बजे रवाना होगी. 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शाम 6.30 बजे पहुंचकर 6.32 बजे रवाना होगी.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Coal Scam: EOW की चार्टशीट में आया Dr. Kumar Vishwas के कार्यक्रम का नाम, लेकिन क्यों ?
