Vistaar NEWS

Independence Day 2026: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने PTS मैदान में किया ध्वजारोहण, युवाओं से देशसेवा में योगदान देने का किया आह्वान

Rajnandgaon

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह

Rajnandgaon: देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. राजनांदगांव के PTS मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने सलामी दी. डॉ. रमन सिंह ने परेड का निरीक्षण भी किया. समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी और देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए देश की प्रगति और खुशहाली के प्रतीकात्मक गुब्बारे आसमान में छोड़े. वहीं इस दौरान हर्ष फायर किया गया. आयोजन में देश की आजादी एवं सुरक्षा पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया. गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए.

बस्तर के कई गांवों में लहराया तिरंगा

वहीं आजादी के बाद बस्तर के उन सुदूर और दुर्गम गांवों में भी इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पूरे सम्मान और गर्व के साथ फहराया गया. जहां चार दशकों तक नक्सली हिंसा के कारण राष्ट्रीय पर्व मनाना भी चुनौती बना हुआ था. इस साल बस्तर संभाग के 92 गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का सार्वजनिक आयोजन हुआ. इनमें बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांव शामिल हैं. यह केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भय और हिंसा से निकलकर लोकतंत्र, विकास और सामान्य जीवन की ओर लौटते बस्तर की नई शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Fact Check:तो क्या स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने फहराया भाजपा का झंडा ? Video Viral

Exit mobile version