Vistaar NEWS

CG News: किसानों को बड़ी राहत, इस जिले में खुलेंगे 21 नए धान खरीदी केंद्र, खाद्य विभाग ने दी मंजूरी

cg news

cg news

CG News: खैरागढ़: धान खरीदी को लेकर खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी है. जारी सूची में KCG जिले के लिए कुल 21 नवीन धान खरीदी केंद्र शामिल किए गए हैं.

नवीन धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी

खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई जिले में नए धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों पर जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

शासन के आदेश में खैरागढ़ जिले के अंतर्गत मानपुर नाका, ढाबा, सम्बलपुर, भुरभुसी, पथरा, लक्ष्मणपुर, कोरैया, बरबसपुर, कुकुरमुडा, साल्हेकला और सहसपुर को नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है.

खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

सरकार ने इन केंद्रों पर धान खरीदी की तैयारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं. इनमें पर्याप्त एवं समतल भूमि, धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए स्थान, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस और जनरेटर जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं. किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट और आइरिस उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है.

इसके साथ ही नए खरीदी केंद्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था के साथ सुगम पहुंच मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित केंद्रों से जुड़े गांवों का निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा.

यानी नई व्यवस्था लागू होने के बाद खैरागढ़ के किसानों के लिए धान बेचने की राह कुछ और सुगम होने वाली है,खेत से खरीदी केंद्र तक दूरी घटेगी और उपज बेचने में सुविधा बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात, शहबाज शरीफ का रिएक्‍शन देख हर कोई हैरान

Exit mobile version