Rajnandgaon Cow Head Found: राजनांदगांव के गौरी नगर इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार गाय का कटा सिर मिलने से तनाव की स्थिति बन गई है.आज फिर से गाय का सिर मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
क्या है पूरा मामला ?
गौरी नगर में पिछले दो दिनों से लगातार ऐसी घटना सामने आ रही है.आज सुबह भी गाय का सिर पड़ा मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया.सूचना मिलते ही VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.बताया जा रहा है कि किसी के कहने पर पहले मिले अवशेष को चुपचाप दफना दिया गया था, जिससे कार्यकर्ता और ज्यादा आक्रोशित हैं.
पुलिस प्रशासन को चेतावनी मिली
विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि जिसने भी यह कृत्य किया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
