Rajnandgaon News: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित हो रहे हैं. इस खेल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने कमाल कर दिया है. वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी ने भारत के लिए रजत पदक जीता है. 53 किग्रा वर्ग में उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर देश का मान बढ़ाया है.
Congratulations to Gyaneshwari Yadav on winning the Silver Medal in Weightlifting at the Commonwealth Games Glasgow 2026. This success is even more noteworthy because she has achieved a personal best in this competition. May her success motivate the youth of India. Wishing her… pic.twitter.com/tKF5Ub4LHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन
ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स के अंतर्गत हुई 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया. इस तरह कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया.
डिडिह ने जीता गोल्ड मेडल
इसी स्पर्धा में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने 206 किलोग्राम उठाकर गोल्ड मेडल जीता. वहीं, कांस्य पदक कनाडा की रेबेका ग्रूलक्स को 178 किलोग्राम के साथ मिला. ज्ञानेश्वरी ने कड़े मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल कर भारत का परचम लहराया.
ये भी पढ़ें: अयोध्या-बाबा बैद्यनाथ से अमरनाथ तक का संकल्प, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव
राजनांदगांव में जश्न का माहौल
ज्ञानेश्वरी की इस जीत से पूरे राजनांदगांव में खुशी की लहर है. परिवार और कोच ने कहा कि ये सिर्फ शुरुआत है, आगे गोल्ड मेडल का लक्ष्य है. फोन पर अपने मां को कहा कि देश के लिए खेलना गर्व की बात है. सिल्वर से संतुष्ट नहीं हूं, अगली बार गोल्ड लाकर आऊंगी.
