Rajnandgaon: राजनांदगांव में सरकारी स्कूलों में तिमाही परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी और निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं. राज्य स्तर से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के बीच गौरवपथ स्थित पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल के करीब 250 विद्यार्थियों को मंगलवार को परीक्षा दिलाने के बजाय पद्म गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान और युवा खिलाड़ी संवाद कार्यक्रम में भेज दिया गया. आरोप है कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भेजने से पहले स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना नहीं दी और न ही परीक्षा स्थगित करने की अनुमति
250 विद्यार्थियों को परीक्षा से अलग कर भेजा
मंगलवार सुबह कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी निर्धारित तिमाही परीक्षा देने स्कूल पहुंचे थे. करीब 250 विद्यार्थियों को परीक्षा से अलग कर कार्यक्रम में भेज दिया गया. ऑडिटोरियम में आयोजित युवा खिलाड़ी संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए. विद्यार्थियों के कार्यक्रम में जाने के कारण उनकी निर्धारित परीक्षा नहीं हो सकी. तिमाही परीक्षा की समय-सारणी राज्य स्तर से निर्धारित की गई है, जबकि प्रश्नपत्र जिला स्तर पर तैयार किए गए हैं. तय तिथि पर परीक्षा नहीं कराना गंभीर विषय माना जा रहा है. परीक्षा की तैयारी कर स्कूल पहुंचे छात्रों को अचानक कार्यक्रम में भेजे जाने से अभिभावकों में भी नाराजगी है.
शिक्षा विभाग को भी नहीं थी जानकारी
मामले की गंभीरता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि विद्यार्थियों को परीक्षा से हटाकर कार्यक्रम में भेजे जाने की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नहीं थी. यदि परीक्षा स्थगित करने या विद्यार्थियों को किसी अन्य आयोजन में भेजने का निर्णय लिया गया था तो इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर क्यों नहीं दी गई, यह सवाल उठ रहा है. इससे स्कूल स्तर पर परीक्षा व्यवस्था की निगरानी और अधिकारियों के बीच समन्वय पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं.
DEO का बयान
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कहा – सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग को केवल भाषण व चित्रकला स्पर्धा का दायित्व दिया गया है. इसके आयोजनों के लिए विभाग की ओर से इस तरह के कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं. तिमाही परीक्षा निरस्त करने का आदेश शिक्षा विभाग ने नहीं दिया है. यह गंभीर त्रुटि है.
Chhattisgarh: ‘नियत नेल्ला नार’ योजना शुरू करेगी सरकार, विधानसभा में CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा
