Vistaar NEWS

राजनांदगांव के 26 करोड़ के ओवरब्रिज में क्रैक आने का मामला, रमन सिंह बोले – ये गंभीर विषय है, जांच होनी चाहिए

rajnandgaon railway overbridge crack issue raman singh reaction

राजनांदगांव ओवरब्रिज मामले में डॉ रमन सिंह का रिएक्शन

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में 26 करोड़ की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज में दरार आने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का रिएक्शन सामने आया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है. पुल बनने के साथ ही इतना बड़े क्रैक आ गए. इस पर सांसद और अन्य लोगों ने भी चिंता जाहिर की है. इसे लेकर मैंने भी बात की है.

उन्होंने आगे कहा कि ये रेलवे की प्रतिष्ठा का विषय है. रेलवे गुणवत्तापूर्ण काम करती है. उनके द्वारा किए गए कार्य 50-50 सालों तक हिलते भी नहीं हैं. इसके बनने के बाद 50-50 फीट के क्रेक आ गए हैं, ये जांच का विषय है और बेहतर काम क्या हो सकता है, किया जाएगा.

पहली बारिश झेल नहीं पाया ब्रिज

प्रधानमंत्री गति शक्ति मिशन के तहत राजनांदगांव में 26 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था. इसका लोकार्पण जून के महीने में हुआ. नागपुर मंडल के डोंगरगढ़-राजनांदगांव सेक्शन में बने इस ब्रिज में 4 और 5 जुलाई को हुई भारी बारिश में ही लगभग 50 फीट लंबी दरारें दिखाई देने लगीं. वहीं, सड़क का एक हिस्सा धंसने से ब्रिज दो भागों में बंट गया. इसके निर्माण में गंभीर खामियां सामने आईं.

रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, कंसल्टेंट और जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Rajnandgaon: बरगा-आलीवारा-मुसरा रेल ओवरब्रिज में आई दरारें, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है. विधानसभा स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि 14 से 17 जुलाई यानी 5 दिनों तक मानसून सत्र की बैठकें होंगी. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्रश्न भी आने लगे हैं. सेशन छोटा रहता है और काम ढेर सारे होते हैं. पक्ष-विपक्ष की कई बातें सुनने मिलेंगी.

Exit mobile version