Vistaar NEWS

CG News: ‘शिवा बुक’ का मास्टमाइंड तरुण वर्मा गिरफ्तार, 10 फीसदी कमीशन लेता था

representative image

सांकेतिक तस्वीर

CG News: ‘शिवा बुक’ एप के मास्टरमाइंड तरुण वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

मुंबई से संचालित करता था नेटवर्क

छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के तिल्दा निवासी तरुण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. ऑनलाइन गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन माना जा रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से राहुल देवांगन ने पूछताछ में बताया कि वह साल 2021 से मुंबई के पलावा सिटी स्थित फ्लैट से सट्टा नेटवर्क संचालित करता था. ये भी खुलासा हुआ है कि 6 माह पहले वह लौटकर छत्तीसगढ़ आया था.

आरोपी राहुल ने तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से शिवा बुक का पैनल खरीदा था. इसके एवज में मास्टरमाइंड यानी वर्मा 10 फीसदी कमीशन मिलता था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि UPI के माध्यम से उन्हें 8 से 10 लाख रुपये का कमीशन मिला.

ये भी पढ़ें: राजनांदगांव में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक को लेकर जताया विरोध

लैपटॉप-मोबाइल समेत कई ATM कार्ड जब्त

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने सट्टा नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल नष्ट कर दिया था. आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक, क्रेडिट कार्ड और दो एटीएम कार्ड जब्त किए हैं.

Exit mobile version