Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली ठिकाने से हथियार और विस्फोटक जब्त

Police seized Naxal weapons.

पुलिस ने नक्सल हथियार जब्त किए

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 5 अग्निशस्त्र जब्त किए हैं.

गुप्त सूचना के बाद चलाया सर्च ऑपरेशन

गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि पोस्टे वांगेतुरी हद्दी के मौजा माचुवंचा जंगल परिसर में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया. इसके लिए पुलिस की 4 टुकड़ियों और BDDS की 1 टीम को तैनात किया गया. टीमों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों के ठिकाने का पता लगाया.

जंगल से हथियार और विस्फोटक बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 12 क्लेमोर, 1 बारह बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल और 1 एयर गन मिली. इसके अलावा 1 बोतल IED विस्फोटक, 1 जिंदा क्लेमोर विस्फोटक, 1 वायरलेस माइक सेट और हथियार का 1 लोअर हैंडगार्ड भी बरामद किया गया.

नक्सली वर्दी और साहित्य भी मिला

पुलिस ने मौके से 100 सुतली बम, नक्सली वर्दी के हरे कपड़े की 5 जोड़ियां और अन्य नक्सली साहित्य भी जब्त किया है. अभियान के दौरान पुलिस ने 2 विस्फोटकों सहित विविध नक्सली साहित्य को मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

ये भी पढे़ं- Bijapur Naxal Surrender Success: 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, ओडिशा से जुड़े तार

Exit mobile version