Vistaar NEWS

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान गिरा इलेक्ट्रीशियन, इलाज के दौरान मौत

CG News

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा

CG News: राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एयरपोर्ट की वेटिंग हॉल में सीलिंग पर मरम्मत कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर पड़ा. हादसा उस समय हुआ जब वेटिंग हॉल में बड़ी संख्या में यात्री विमान का इंतजार कर रहे थे. मजदूर के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

रायपुर एयरपोर्ट में कैसे हुआ हादसा?

धमतरी के रहने वाला था मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कुबेर चंद साहू(32 वर्ष) था. वह धमतरी जिले के थाना कुरूद क्षेत्र के जीजामगांव का रहने वाला था.

ये भी पढ़ें- बिलासपुर में पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

एयरपोर्ट पर परिजनों का हंगामा

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां एयरपोर्ट प्रबंधन और पुलिस के साथ उनका विवाद हो गया. परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव देखने नहीं दिया जा रहा था और अंदर जाने से रोका जा रहा था. इसे लेकर एयरपोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही. परिजनों ने एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

Exit mobile version