Vistaar NEWS

CG Dhan Khridi: धान खरीदी का चौथा दिन, रायपुर में अब तक 20 हजार 730.40 क्विंटल की हुई खरीदी

dhan kharidi

धान खरीदी

CG Dhan Khridi: छत्तीसगढ़ में धन खरीदी की शुरूआत हो गई है. 15 नवंबर से हर धन खरीदी केंद्र में किसान जाकर अपना धान बेंच रहे हैं. सरकार ने भी कोई दिक्कत न आए उसके लिए सुचारू व्यवस्था बनकर रखी है. वहीं आज धान खरीदी का चौथा दिन है. जहां रायपुर जिले में दूसरे दिन 17 हजार 600 टन की धान खरीदी हुई. यहां अब तक 20 हजार 730.40 क्विंटल की कुल धान खरीदी हुई है.

15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी करेगी. वहीं किसान सोमवार से शुक्रवार तक केंद्र में धान बेच सकते हैं.

सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 160 लाख मीट्रिक टन की जाएगी. गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जाएगा. 

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version