Vistaar NEWS

सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे CM साय, जशपुर में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लखपति दीदी का भी जाना हाल

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत गांवों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है. वहीं आज जशपुर जिले के ग्राम चंदागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर उतरा. चंदागढ़ पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया.

बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लखपति दीदी का जाना हाल

चंदागढ़ में लखपति दीदी से मिलकर दुकान से समान खरीदे. तपती धूप में बच्चों का हौसला बढ़ाने क्रिकेट खेला और बच्चों को क्रिकेट किट देने के निर्देश दिए. इसके साथ ही मिनी स्टेडियम बनाने की बात कही. बता दें कि, मुख्यमंत्री खुद अलग-अलग जिलों का दौरा कर शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं. इस दौरान भूमि संबंधी विवाद, मजदूरी भुगतान, प्रमाण पत्र और अन्य मूलभूत सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

ईंट की जोड़ाई करते दिखे सीएम साय

वहीं भैसामुंडा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सबसे पहले पीएम आवास योजना के हितग्राही से मुलाकात की और उनके आवास का निरीक्षण किया. उन्होंने हितग्राही को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. इस दौरान सीएम साय ने निर्माणाधीन आवास की दीवार पर स्वयं ईंट की जोड़ाई भी की. इसके अलावा गांव में एक बच्ची को गोद में उठाकर उसे बिस्किट खिलाते और धूप से बचाने के लिए चश्मा पहनाते हुए मुख्यमंत्री का सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार भी देखने को मिला.

ये भी पढ़ें- प्यार, शक और खून…पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़की पत्नी, पड़ोसन की ली जान

जल संकट को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं. स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि किस तरह वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने जीवन में बदलाव ला रही हैं. वहीं, कई महिलाओं ने राशन और जल संकट की समस्या भी उठाई. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए पानी की समस्या का जल्द निराकरण करने को कहा. साथ ही ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Exit mobile version