Vistaar NEWS

गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में परीक्षा के बाद 48 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों की बढ़ी चिंता

CG News

गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी

CG News: बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर बालक छात्रावास के अधीक्षक की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है. उस आदेश में लिखा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के अंदर हॉस्टल का कमरा खाली करना होगा.

48 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का आदेश

दरअसल, चीफ वार्डन और असिस्टेंट वार्डन की सहमति से पत्र जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि वीर सावरकर बालक छात्रावास में निवासरत छात्रों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2025-26 के परीक्षा के बाद ग्रीष्म कालीन अवकास में छात्रावास छोड़ने के समय अपनी समस्त सामाग्री अपने साथ ले जाएंगे. साथ ही जाने से पूर्व कमरे का ताला खोलकर केयर टेकर से कक्ष में उपलब्ध सामाग्री का सत्यापन कराकर एवं मेस वेंडर से NO DUES कराकर छात्रावास में जमा करेंगे. उसके बाद ही छात्रावास छोड़ेंगे.

एक और पत्र में आगे लिखा कि छात्रावास में निवासरत छात्रों को सूचित किया जाता है कि छात्रावास नियमानुसार छात्र परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के अंदर छात्रावास छोड़ दें.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version