Vistaar NEWS

CG News: 19 मई को गृह मंत्री अमित शाह का बस्‍तर दौरा, नक्सलवाद के खात्मे के बाद करेंगे हाई लेवल म‍ीट‍िंग

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह

CG News: नक्सलवाद के खात्में के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह बस्‍तर के दौरे पर रहेंगे. 19 मई को गृह मंत्री बस्‍तर पहुचेंगे और नक्सलवाद के खात्मे के बाद हाई लेवल मीटिंग लेंगे.

गृह मंत्री ने सुरक्षा तंत्र को बताया था मजबूत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों का जिक्र करते हुए कहा था कि बीते सात वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन तैयार किए गए हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूती मिली है. उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का असर साफ तौर पर दिख रहा है, जहां साल 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, वहीं अब यह घटकर महज 11 रह गई है.

कॉन्फ्रेंस से पहले खत्म होने का भरोसा

गृह मंत्री ने विश्वास जताया था कि आगामी DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि बीते चार दशकों से देश इस चुनौती का सामना कर रहा है, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है.

31 मार्च तक नक्सल खत्म करने का दिया था अल्‍टीमेटम

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि नक्सवाद की जो जड़े हैं वो गरीबी और विकास की कमी नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है. उन्‍होंने कहा था कि इस जड़ को हम 31 मार्च 2026 तक देश से पूरी तरह से खत्म करके देश को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्‍य हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढे़ं- झारखंड शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को राहत, हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अग्रिम जमानत

Exit mobile version