Vistaar NEWS

CG News: IAS रोक्तिमा यादव को मिली कोरिया जिले की कमान, 48 घंटे पहले पुष्‍पा साहू को बनाया गया था कलेक्टर

IAS Roktima Yadav

IAS रोक्तिमा यादव

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सामान्‍य प्रशासन विभाग ने संशा‍ेधित आदेश जारी करके रोक्तिमा यादव को कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त कर दिया है. 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव वर्तमान में समाज कल्‍याण विभाग में संचालक पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. 6 मई को जारी प्रशासनिक आदेश में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन जॉइनिंग से पहले ही उनका तबादला आदेश बदल दिया गया.

42 आईएएस अधिकारियों का हुआ था ट्रांसफर

दरअसल, बुधवार को सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए थे. इसमें से सता जिलों के कलेक्टरों के नाम भी शामिल थे. इसी सूची में माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्‍पा साहू को भी कोरिया जिले की कलेक्टर नियुक्त किया था. लेकिन आज अचानक सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करके रोक्तिमा यादव को जिले की कमान सौंप दी. वहीं पुष्‍पा साहू का आदेश निरस्‍त कर दिया.

IAS पुष्‍पा साहू को फिर मिली शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी

इस बदलाव के पीछे की वजह तो फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, आईएएस पुष्‍पा साहू ने बुधवार को आदेश जारी होने के बाद सरकार में बैठे उच्‍च अधिकारियों से मिलकर कलेक्टर नहीं बनने की इच्‍छा जाहिर की थी. सुत्रों की माने तो पुष्‍पा साहू का कहना है कि उनके बेटे की इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा है और वहीं एक बच्‍चे की पढ़ाई भी चल रही है. सरकार ने पुष्‍पा साहू के आग्रह को स्‍वीकार करते हुए उनकी नियुक्ति को बदल दिया है. पुष्‍पा साहू को एक बार फिर माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की सचिव के रूप में नियुक्ति दे दी है और कोरिया जिले की जिम्मेदारी रोक्त‍िमा यादव को सौंप दी है.

ये भी पढे़ं- ‘TS बाबा हमारे राजा, महाराजा हैं…’, सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले बयान पर बोले अमरजीत भगत

Exit mobile version