Vistaar NEWS

करही हत्याकांड का 29 दिन बाद खुलासा, उधार के पैसे न देने पड़े इसलिए सुपारी किलर की मदद से कर दी हत्या

CG News

सभी आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में हुए गोलीकांड और हत्या का खुलासा, पुलिस ने 29 दिन बाद किया है. व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की वजह से हत्या की साजिश रची गई थी. सबसे बड़ी बात, युवक आयुष कश्यप को ही मारने की प्लानिंग थी और घर घुसकर मारने की पीछे परिवार के लोगों में दहशत पैदा करना था.

करही हत्याकांड का 29 दिन बाद खुलासा

हत्या के मुख्य साजिशकर्ता संदेही आरोपी और मृतक युवक आयुष कश्यप, रेत खनन-परिवहन के व्यवसाय से जुड़े थे. यही वजह रही, हत्या के लिए सुपारी दी गई. पुलिस ने घर में घुसकर हत्या करने वाले 3 आरोपी अमित टण्डन, भूषण बघेल और हेमंत बघेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर, CCTV तोड़ने वाले अन्य 3 आरोपी की भी तलाश की जा रही है. इसके लिए एक टीम जम्मू गई है. पुलिस की प्रमुख 4 टीम, जिसमें 35 अधिकारी-कर्मचारी जांच में शामिल रहे, जिन्होंने 2 सौ से ज्यादा CCTV की जांच की, सैकड़ों लोगों से पूछताछ की, 7 राज्यों में पुलिस टीम ने दबिश दी, फिर 29 दिन बाद खुलासा हुआ है. पुलिस ने गोलीकांड में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन, 1 खाली मैगजीन और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार 3 आरोपियों को जेल भेज दिया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश है. मुख्य साजिशकर्ता, पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ जारी है. ऐसे में अभी कई खुलासे हो सकते हैं. इधर, पूरे मामले के खुलासे को लेकर मृतक युवक आयुष के पिता सम्मेलाल कश्यप ने अंसतोष जाहिर किया है और कहा है कि वारदात के पीछे रेत खनन से जुड़े बड़े लोग हैं, जिन्होंने कुछ लोगों को मोहरा बनाकर आयुष की हत्या की है, ताकि उनके रास्ते का कांटा हट जाए.

उधार के पैसे न देने पड़े इसलिए सुपारी किलर की मदद से कर दी हत्या

बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग ने जांजगीर एसपी ऑफिस में प्रेस कॉम्फ्रेन्स की और गोलीकांड का खुलासा किया. दरअसल, 23-24 अप्रेल की दरमियानी रात करही गांव में सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर गोली चलाई थी और उसके बड़े बेटे 19 वर्षीय आयुष कश्यप की हत्या की गई थी. गोलीबारी से छोटा बेटा आशुतोष घायल हुआ था. वारदात के बाद पुलिस की 4 टीम गठित की गई. गांव में कैम्प किया गया. इस दौरान परिजन ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत कई नेताओं से भेंट की और बदमाशों को पकड़ने की मांग की.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ‘बंधा मतौर’ की अनोखी परंपरा, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर उछलती हैं मछलियां

Exit mobile version