CM Vishnu Deo Sai in Sukma: नक्सलावाद के खात्मे के बाद CM विष्णु देव साय आज पहली बार सुकमा पहुंचे. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी. इसके अलावा उन्होंने मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन भी किया.
इसके बाद मुख्यमंत्री जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में VR Lab और STEM Lab के अलावा नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन किया. वहीं इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ भी किया. वहीं दोपहर 2:20 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ में शामिल होंगे. इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया.
CM Vishnu Deo Sai in Sukma Live: CM साय ने सुकमा को दी बड़ी सौगात, सुकमा में की स्वस्थ बस्तर अभियान की शुरूआत
CM Vishnu Deo Sai in Sukma Live: सुकमा में अटल आरोग्य लैब का होगा शुभारंभ
आज सुकमा के लिए एतिहासिक दिन होगा क्योंकि एक दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचेंगे जहां कई कार्यों सौगात देकर सुकमा की व्यवस्था को मजबूत करेंगे जिस बस्तर से अबतक मलेरिया मुक्त की शुरुआत होती थी वहां से अब अटल लैब का शुभारंभ होने जा रहा है साथ ही इसबार मलेरिया मुक्त अभियान नहीं बल्कि स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे..इस अटल लैब में 125 से अधिक टेस्ट होंगे जिसका फायदा स्थानीय लोगों को मिलेगा..
CM Vishnu Deo Sai in Sukma Live: CM विष्णु देव साय सुकमा के लिए रवाना, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी साथ मौजूद
सीएम साय ने बस्तर दौरे को लेकर कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद समाप्त हो चुका है. नक्सलवाद खात्मे के बाद बस्तर का पहला दौरा है. बस्तर में विकास पहुंचाना है, एक माह तक सीएम स्वस्थ बस्तर अभियान चलेगा. हर एक घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. बड़ी बीमारी पाए जाने पर बड़ी जगहों पर इलाज करवाएंगे. स्वास्थ्य शिविर भी लगाकर बीमारियों का इलाज करेंगे.
CM Vishnu Deo Sai in Sukma Live: सुकमा को करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान लगभग 308 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इन परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं, जिससे जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
CM Vishnu Deo Sai in Sukma Live: नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार सुकमा जाएंगे CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा जिले के दौरे पर जा रहे हैं. बस्तर संभाग में 31 मार्च तक तय नक्सल उन्मूलन की समयसीमा के बाद यह उनका पहला सुकमा दौरा है, जिसे प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
