Vistaar NEWS

CG News: एक्सीडेंट में घायल हुई महिला, ठोकर मारने वाली गाड़ी का पुलिस को दिया नंबर, 3 महीने बाद भी आरोपी फरार

CG News

कलेक्ट्रेट में पीड़िता

CG News: महासमुंद जिले के तुमगांव इलाके में एक महिला सड़क हादसे शिकार हो गई. पीड़िता ने आरोपी वाहन का नंबर तक पुलिस को दे दिया है, फिर भी पुलिस ने अब तक वाहन जब्त नहीं किया है. अब तीन महीने बाद भी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. पीड़िता ने थक-हारकर अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.

दरअसल, ग्राम कौआझर की निवासी चित्ररेखा सेन, जो बच्चों के खिलौने बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं. उसने अपनी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी 2026 को वह अपने भतीजे विजय सेन के साथ राशन की जानकारी लेने तुमगांव आई थीं. वापसी के दौरान जब वे तुमगांव के आदर्श फैंसी स्टोर्स के पास खड़े थे. तभी तुमगांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 04 जे 4338 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गई.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version