Vistaar NEWS

Mahtari Vandan Yojna Latest Update: खुशखबरी! इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandan Yojna 27th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 27वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में इस योजना की 27वीं किस्त कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.

27वीं किस्त कब आएगी?

सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महतारी वंदन योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं. पिछली 26वीं किस्त 8 अप्रैल 2026 को 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिसमें ₹641.62 करोड़ की राशि भेजी गई.

इसी ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि 27वीं किस्त मई 2026 माह के पहले सप्ताह में (लगभग 1 मई से 10 मई के बीच) विभिन्न चरणों में जारी की जाएगी. हालाँकि, यह केवल अनुमान है.

कैसे चेक करें पैसे?

जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: नक्सल मुक्त होने के बाद अब बस्तर पुलिस ‘कॉम्बैट’ नहीं, ‘खाकी’ वर्दी में दिखेंगे पुलिस जवान

अब तक महतारी वंदन योजना की 26 किस्त जारी

बते दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में ₹641.62 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है. प्रत्येक महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है.

Exit mobile version