Vistaar NEWS

Mahtari 27th Installment Update: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी, आपके खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक

mahatari vandan yojana

महतारी वंदन योजना

Mahtari 27th Installment Released: छत्तीसगढ़ में लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी गई है. जिसमें प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये की राशी ट्रांसफर की गई है. वहीं आपके खाते में पैसे आए या नहीं ये कैस चेक करें. आइए ये जानते हैं.

महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रवास के दौरान राजनांदगांव से महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की. प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया. सुशासन सरकार में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं.

पैसे आए या नहीं, कैसे करें चेक?

बता दें कि जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: रायपुर में एक घर से मिला देसी बम बनाने का सामान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरा

ई-केवाईसी कराना जरूरी

वहीं इस योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं के केवाईसी पूरा किए जाने का काम भी तेजी से कराया जा रहा है. केवाईसी के अद्यतन की यह प्रक्रिया ई-गवर्नेस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से 3 अप्रैल से शुरू की गई है, जो 30 जून तक चलेगी. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना की ऐसी हितग्राही महिलाओं से जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनसे तत्काल ई-केवाईसी कराने की अपील की है ताकि योजना की सहायता राशि बिना किसी व्यवधान के उनके खाते में पहुंच सके.

Exit mobile version